लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे ईद-उल-अजहा त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से हावड़ा के लिए 03022 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन 08 जुलाई को करेगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ईद-उल-अजहा के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 03022 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन 08 जुलाई शुक्रवार को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को गोरखपुर से 19:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20:30 बजे, भटनी से 21 बजे, सीवान से 22:05 बजे, छपरा से 22:50 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से मध्य रात्रि 12:20 बजे, शाहपुर पटोरी से 01:02 बजे, बरौनी से 02:50 बजे, किऊल से 03:52 बजे, झाझा से 05:45 बजे, जसीडीह से 06:24 बजे, मधुपुर से 06:51 बजे, चितरंजन से 07:32 बजे, आसनसोल से 08:40 बजे, दुर्गापुर से 09:20 बजे, वर्धमान से 10:12 बजे तथा बंदेल से 11:18 बजे छूटकर हावड़ा स्टेशन पर दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से 03021 हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 07 जुलाई गुरुवार को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन गुरुवार को हावड़ा से 23 बजे प्रस्थान कर बंदेल से 23:55 बजे, दूसरे दिन वर्धमान से 01:16 बजे, दुर्गापुर से 02:08 बजे, आसनसोल से 02:42 बजे, चितरंजन से 03:09 बजे, मधुपुर से 03:55 बजे, जसीडीह से 04:40 बजे, झाझा से 06:45 बजे, किऊल से 07:40 बजे, बरौनी से 09:20 बजे, शाहपुर पटोरी से 10:32 बजे, हाजीपुर से 11:35 बजे, छपरा से 13:35 बजे, सीवान से 14:30 बजे, भटनी से 15:30 बजे तथा देवरिया सदर से 16 बजे छूटकर गोरखपुर 17:30 बजे पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की मांग पर हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन अप-डाउन में 07 और 08 जुलाई को करने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोच सहित कुल 21 बोगियां लगाई जाएंगी। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
दीपक
