Monday, April 6, 2026
Homeव्यापारगोरखपुर से शुरू होगी विस्तारा और एयर एशिया की उड़ान सेवा

गोरखपुर से शुरू होगी विस्तारा और एयर एशिया की उड़ान सेवा

गोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर एयरपोर्ट जल्दी ही लखनऊ और वाराणसी के एयरपोर्ट के समकक्ष खड़ा दिखाई देगा। जल्दी ही विस्तारा और एयर एशिया भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे। इन दोनों कंपनियों के जुड़ने से विमानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और प्रतिस्पर्धा के चलते किराए में भी कमी आने की संभावना है। फिलहाल, अभी यहां से तीन विमानन कंपनियां विभिन्न शहरों के लिए सेवाएं दे रही हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार दो नई एयरलाइंस को गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन दूसरा टर्मिनल दिसम्बर में पूरा होने वाला है। ऐसे में संभावना है कि दोनों विमानन कंपनियों की सेवाएं नए साल में शुरू हो जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं वाली इन दोनों कंपनियों ने दिल्ली और मुम्बई के लिए उड़ान सेवा देने की इच्छा जताई है। इन दोनों कंपनियों ने यदि एक-एक उड़ान सेवा भी दिल्ली एवं मुंबई शहरों के लिए शुरू की तो दिल्ली उड़ान की संख्या पांच और मुम्बई की उड़ान संख्या बढ़कर चार हो जाएंगी।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular