Friday, April 10, 2026
Homeअन्यगोरखपुर-सिवान अनारक्षित एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से निरस्त, कई ट्रेनें प्रभावित

गोरखपुर-सिवान अनारक्षित एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से निरस्त, कई ट्रेनें प्रभावित

लखनऊ (हि.स.)। वाराणसी मंडल के सुरेमनपुर स्टेशन यार्ड में रिमाॅडलिंग कार्य की वजह से 05154 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 से 20 अक्टूबर तक निरस्त कर दी गई है। वहीं लखनऊ होकर अमृतसर जंक्शन से 12, 15 और 17 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने मंगलवार को बताया कि वाराणसी मंडल के सुरेमनपुर स्टेशन यार्ड में रिमाॅडलिंग कार्य की वजह से 05154 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 से 20 अक्टूबर तक निरस्त कर दी गई है। सीवान से 14 से 20 अक्टूबर तक प्रस्थान करने वाली 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी निरस्त रहेगी।

उन्होंने बताया कि अमृतसर जंक्शन से लखनऊ होकर 12, 15 और 17 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस मार्ग में 70 मिनट रोककर (नियंत्रित) चलाई जाएगी। जयनगर से 14 और 16 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। जयनगर से 18 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर से 12,15 और 19 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित (रि-शेड्यूल) कर चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular