Friday, April 3, 2026
Homeअन्यगोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 अप्रैल से, यात्रियों को मिलेगी...

गोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 अप्रैल से, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 03132 गोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 अप्रैल से करेगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 03132 गोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर स्टेशन से 18, 25 अप्रैल, 02, 09, 16, 23, 30 मई तथा 06, 13, 20 एवं 27 जून को प्रत्येक सोमवार को शाम 07:05 बजे किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन देवरिया, भटनी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, जसीडीह के रास्ते दूसरे दिन दोपहर बाद 01:15 बजे सियालदह पहुंचेगी।

इसी तरह से 03131 सियालदह-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन सियालदह रेलवे स्टेशन से 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई तथा 05, 12, 19 एवं 26 जून को प्रत्येक रविवार को रात 11:55 बजे चलाई जाएगी। यह ट्रेन बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल,जसीडीह, हाजीपुर, छपरा, भटनी और देवरिया होते हुए दूसरे दिन शाम 05:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि गोरखपुर से सियालदह के बीच अप-डाउन में एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के दस और साधारण द्वितीय श्रेणी के दो कोच लगाए जाएंगे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular