Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : शौच के लिए जा रही महिला से दुष्कर्म

गोरखपुर : शौच के लिए जा रही महिला से दुष्कर्म


गोरखपुर । जिले में शौच के लिए जा रही एक महिला के साथ गांव के एक युवक द्वारा जबरिया दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भी भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक पीपी गंज इलाके के एक गांव की 40 वर्षीय महिला शनिवार की की रात में घर से शौच के लिए जा रही। आरोप है कि इस दौरान उसी गांव का युवक प्रदीप गौड़ महिला को अकेली पाकर रोक लिया और खेत में ले जाकर जबरिया उसकी आबरू लूट ली। इसके बाद महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रदीप गौड़ के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर देर रात उसे जसवल चैराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ पीपीगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की महिला के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular