Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : शादी में डांस के दौरान बवाल, दो भाइयों को गोली...

गोरखपुर : शादी में डांस के दौरान बवाल, दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत

गोरखपुर । जिले के खोराबार के लालपुर टीकर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद में दिवाकर उर्फ रघुनाथ निषाद (22) पुत्र रविन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका छोटा भाई विकास (20) गोली लगने से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व बीडीसी ने अपने लाइसेंसी असलहे से पांच राउंड फायर किया है। परिवार के लोग घायल विकास को लेकर मेडिकल कालेज गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को गिरफ्तारी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लालपुर टीकर गांव निवासी कृष्णा निषाद की बहन की गुरुवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रविन्द्र निषाद व उनके बेटे दिवाकर तथा विकास भी गए थे। शादी में पूर्व बीडीसी रामलक्षण निषाद भी गए थे। शादी में नाचने को लेकर रात करीब 9ः30 दिवाकर आदि से राम लक्षण का विवाद हो गया। गांव वालों के अनुसार विवाद के बाद दिवाकर, विकास व कुछ अन्य लोग रामलक्षन के घर पर पहुंच गए और पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद पूर्व बीडीसी ने लाइसेंसी असलहे से उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। दिवाकर व उसके भाई घर की तरफ भागने लगे। जिसके बाद पूर्व बीडीसी व उसके बेटे दरवाजे पर चढ़ गए और उन्हें गोली मार दी। दिवाकर के सीने में तो विकास के कंधे के पास गोली लगी है। परिवार के लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां दिवाकर की मौत हो गयी। वहीं विकास की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कालेज में विकास का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular