–जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किया निर्देशित
गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं वहां मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए।
अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े थे। जिसे गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस के अधिक मामलों को देखकर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई करने को कहा। दूर दूर से आए फरियादियों में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जनता दरबार से पूर्व हमेशा की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा गोरक्षनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर माथा टेका।
गोरखपुर : लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो : योगी आदित्यनाथ
RELATED ARTICLES
