Sunday, April 5, 2026
Homeअन्यगोरखपुर-लखनऊ और गोंडा-बहराइच रेल मार्ग आपस में जुड़ेंगे, यात्रियों को मिलेंगी सीधी...

गोरखपुर-लखनऊ और गोंडा-बहराइच रेल मार्ग आपस में जुड़ेंगे, यात्रियों को मिलेंगी सीधी ट्रेनें

लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर-लखनऊ और गोंडा-बहराइच रेल मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है। अगले महीने से इनके आपस में जुड़ जाने से यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवाएं मिल सकेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-लखनऊ और गोंडा-बहराइच रेल मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है। इसके पूरा होने के बाद अगले माह से गोरखपुर-लखनऊ रेलमार्ग गोंडा स्टेशन पर बहराइच रूट से कनेक्ट (जुड़) हो जाएगा। इससे गोरखपुर,अयोध्या और लखनऊ से बहराइच के लिए सीधी ट्रेन सेवाएं शुरू हो सकेंगी।

गोंडा रेलवे स्टेशन से बहराइच तक करीब 60 किलोमीटर तक आमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो गया है। इस मार्ग पर बड़ी रेल लाइन बिछ गई है। विद्युतीकरण हो गया है। गोंडा से बहराइच के बीच दो डेमू ट्रेनें भी चलने लगी हैं। गोंडा स्टेशन यार्ड में इंटरलाॅकिंग नहीं होने से अब तक गोरखपुर-लखनऊ और गोंडा-बहराइच रेल मार्ग आपस में नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में गोरखपुर या लखनऊ से बहराइच रूट पर सीधी ट्रेनें नहीं चल पाती है। बहराइच जाने वाले लोगों को गोंडा पहुंचकर डेमू ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि गोरखपुर-लखनऊ और गोंडा-बहराइच रेल मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इनके आपस में जुड़ने से यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवाएं मिल सकेंगी और उनका सफर अधिक आरामदायक हो जाएगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular