Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : रिटायर्ड पुलिसकर्मी की स्कूटी की डिक्की से 1.90 लाख उड़ाए

गोरखपुर : रिटायर्ड पुलिसकर्मी की स्कूटी की डिक्की से 1.90 लाख उड़ाए

गोरखपुर । रिटायर्ड पुलिसकर्मी की स्कूटी की डिक्की से बदमाशों ने बुधवार को 1.90 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिसकर्मी डिक्की में रुपये रखकर बैंक चला गया, इस बीच घात लगाए उचक्कों ने डिक्की से रुपए निकल लिए। घटना कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की है। उधर, डिक्की से रुपये निकालता एक बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक खोराबार के जंगल सिकरी के रहने वाले सरदार प्रसाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित भारतीय स्टेट बैंक दो लाख रुपए निकाला। इसके बाद वह पास में ही इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 हजार रुपये जमा करने थे। वे दो लाख रुपये में से 10 हजार निकलकर बैंक में जमा करने चले गए। जबकि शेष 1.90 लाख रुपए डिक्की में ही छोड़ दिया। उनके बैंक में जाते ही किसी उचक्के ने डिक्की से रुपये निकाल लिए। जब वह बैंक से लौअे तो देखा कि डिक्की में रुपये नहीं हैं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक बदमाश डिक्की से रुपए निकलते हुए साफ दिख गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular