गोरखपुर (हि.स.)। कश्मीर की डल झील में चलने वाले शिकारा का आनंद गोरखपुर के लोग अब रामगढ़ झील में भी उठा रहे हैैं। जीडीए की निगरानी में पिछले तीन दिनों से चल रहे ट्रायल में लोगों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। अगर आपको भी ‘शिकारा’ में सफर का लुत्फ लेना है तो महज 60 रुपये में इसका आनंद उठा सकते हैं।
एक बार में ‘शिकारा’ में सवार होने वाले नौ सवारियां काफी गदगद हो रही हैं। टिकट के कम मूल्य होने की वजह से भी इनकी खुशियां हिलकोरें ले रहीं हैं। डल झील में चलने वाली शिकारा की सवारी इन्हें काफी खुश कर रही है। किनारे खड़े लोगों में कौतूहल भी देखने लायक है।
अभी चल रहा ट्रायलरामगढ़ झील पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बोटिंग की व्यवस्था बनाई गई है। यहां आने वाले लोगों को पहले सेे ही सामान्य बोटिंग और जेट्टी पर स्पीड बोटिंग की सुविधा दी गई है। अब शिकारा की शुरुआत होने से यहां पर्यटकों और सैलानियों के बढ़ने की संभावनाएं बलवती हो गईं हैं।
रामगढ़ झील से लोगों को जोड़ने का है प्रयासशिकारा संचालक राजकुमार साहनी की मानें तो रामगढ़ झील के महत्व को देखते हुए यहां पर शिकारा चलाने की तैयारी हुई है। जीडीए से इसका टेंडर पूरा होने होने के बाद दो ‘शिकारा’ पानी में उतारा गया है। रविवार की शाम तक दोनों शिकारा में 100 से अधिक लोगों ने आनंद लिया।
डोली की तरह सजा है शिकारा‘शिकारा’ को डोली की तरह सजाया गया है। इसमें बैठने का भरपूर इंतजाम है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें सवार होने से पहले सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाया जा रहा है।
एक बोट पर तीन लाख का खर्चसंचालक राजकुमार के मुताबिक दो बोट पर करीब 06 लाख रुपए का खर्च आया है। शिकारा में सवार होने वाले बड़े लोगों का 60 रुपया टिकट दर निर्धारित है। छोटे बच्चों को कोई पैसा नहीं लग रहा। शिकारा धीमी स्पीड में चल रहा है। अभी छह लोगों को रोजगार मिला है। जैसे-जैसे बोटों की संख्या बढ़ेगी, वैसे वैसे रोजगार के अवसर भी बनेंगे।
Submitted By: Amod Kant Mishra Edited By: Rajesh Kumar Tiwari Published By: Rajesh Kumar Tiwari at Jan 25 2021 10:35AM
गोरखपुर : ‘रामगढ़ झील’ में कश्मीर के ‘डल झील’ का मजा, चल रहा ‘शिकारा’ का ट्रायल
RELATED ARTICLES
