Wednesday, April 1, 2026
Homeअन्यगोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात नवम्बर से बस्ती स्टेशन पर रुकेगी

गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात नवम्बर से बस्ती स्टेशन पर रुकेगी

लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव बस्ती स्टेशन पर 07 नवम्बर से करेगा। इसके पहले 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव 04 नवम्बर से बस्ती स्टेशन पर शुरू हो जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने गुरुवार को बताया कि 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 07 नवम्बर से बस्ती स्टेशन पर सुबह 07:41 बजे पहुंचकर 07:44 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 04 नवम्बर से बस्ती स्टेशन पर शाम 05:15 बजे पहुंचकर 05:18 बजे प्रस्थान करेगी। अप-डाउन में इन दोनों सुपरफास्ट ट्रेनों का छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर तीन मिनट के लिए स्टॉपेज शुरू होने जा रहा है। इससे यात्रियों को बस्ती स्टेशन पर इस ट्रेन में चढ़ने और उतरने में आसानी होगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular