Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार, 07 मोबाइल बरामद

गोरखपुर : मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार, 07 मोबाइल बरामद

– कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

– राह चलते लोगों को बनाता था शिकार

गोरखपुर (हि.स.)। कैंट पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। राह चलते लोगों को शिकार बनाने वाले इस आरोपी के पास से चोरी के सात मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

कैंट थाना प्रभारी शशिकांत राय के मुताबिक वे अपने क्षेत्र के गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघाड़िया चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कई मोबाइल लिए हुए खड़ा है। वह इन सभी मोबाइल्स को बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विजय कुमार गौड़, उपनिरीक्षक अमित कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल रामचंद्र पटेल कांस्टेबल अखिलेश कुमार, विनय कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, राकेश यादव ने घेराबंदी की। आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया निषाद पुत्र हंस नाथ निषाद, निवासी खुटहन दक्षिण टोला, थाना गुलरिहा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 07 मोबाइल को बरामद किया गया है। जबकि इसका साथी सफीक फरार चल रहा है।

शातिर किस्म का लुटेरा है आरोपी

पुलिस के मुताबिक यह आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। रामगढ़ताल, शाहपुर, राजघाट व शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में यह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसका साथी सफीक फरार चल रहा है।

पुलिस का दावा, राह चलते लोगों से छीनता था मोबाइल

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी व इसके गिरोह के अन्य साथी राह चलते लोगों का मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि यह अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए अपने साथी सफीक व अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम करता रहा है।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular