Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में भी लग सकता है नाइट कर्फ्यू, सीएम योगी ने की...

गोरखपुर में भी लग सकता है नाइट कर्फ्यू, सीएम योगी ने की समीक्षा


गोरखपुर । उत्‍तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेज होता जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए राज्‍य सरकार ने प्रदेश के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। अब इन शहरों में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर का नाम भी जुड़ सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में कोरोना नियंत्रण के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। बैठक में उन्‍‍‍‍‍‍होंने डीएम को इस बारे में आवश्‍यकतानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया। कोरोना की रोकथाम के लिए नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लगाया जा सकता है। साथ विवाह समारोहों के लिए रात 10 तक ही इजाजत मिलेगी। सीएम ने कहा कि यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसके सम्‍पर्क में आने वाले कम से कम 25 लोगों की जानी चाहिए। उन्‍होंने ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्‍होंने कहा कि कांटैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दिया जाए, ताकि संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सके। सीएम ने प्रयागराज और वाराणसी में कोरोना नियंत्रण के इंतजाम की समीक्षा की थी। देर शाम वह गोरखपुर आ गए थे। आवश्यक वस्तुओं की सामग्री आने पर कोई रोक नहीं रहेगी। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर एक्शन भी होगा। इससे पहले यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, गाजियाबाद और नोएडा में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्य के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को प्रतिबंध से बाहर रखा है। दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस और समाचार पत्रों समेत सभी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन पहले की तरह होता रहेगा। आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बस-रेल और फ्लाइट से जाने वाले को नहीं रोका जाएगा रात में रेल-बस से आने जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। रेल-बस का टिकट कर्फ्यू में पास का काम करेगा। पुलिस को चेकिंग के दौरान टिकट दिखाना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular