गोरखपुर हि.स.। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। गोरखपुर जिले में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी इनके दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को पेट्रोल 95.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है,वहीं डीजल 87.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम में 0.36 पैसे की बढ़त हुई है। वहीं डीजल के दाम में 0.36 पैसे बढ़ गए हैं।
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई तेजी का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है। कीमत में आई तेजी के कारण कई ट्रांसपोर्टर्स ने मालभाड़े को बढ़ा दिया है। इसके कारण जरूरत की चीजें भी महंगी हो गई हैं। डीजल के रेट बढ़ने से खासकर खाद्य पदार्थों की कीमत पर तेजी से असर होता है जिससे फूड इंफ्लेशन बढ़ जाता है।
पुनीत
