उत्तर प्रदेश केे गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पूर्व प्रधान व भाजपा के सेक्टर प्रभारी बृजेश सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वह गांव से अपने शहर वाले मकान पर लौट रहे थे। बृजेश सिंह इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदार थे।
शनिवार को पर्चा दाखिला की तैयारी कर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर मेडिकल कालेज पहुंचे परिवारीजनों, रिश्तेदारों और समर्थकों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। भाजपा नेता की हत्या चुनावी रंजिश में किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
