Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में पुलिस का व्यापारियों के साथ बर्बर व्यवहार दुखद - मायावती

गोरखपुर में पुलिस का व्यापारियों के साथ बर्बर व्यवहार दुखद – मायावती

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रिमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में पुलिस के रात्रि रेड के बाद तीन व्यापारियों के साथ बर्बर व्यवहार और उसमें से एक व्यापारी की मौत बेहद दुखद है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के दावों की पोल खुल गयी है। वास्तव में ऐसी घटनाओं से पूरा प्रदेश पीड़ित है। राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को हर स्तर पर समुचित न्याय दिये जाने की मांग है। उन्होंने कहा कि साथ ही ऐसी अन्य जघन्य घटनाओं को भी अति गंभीरता से लेकर इनकी पुनरावृत्ति को रोकना सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपायों को करने की जरुरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular