Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में जाम की समस्या से निजात को राप्ती नगर शिफ्ट होगा...

गोरखपुर में जाम की समस्या से निजात को राप्ती नगर शिफ्ट होगा रोडवेज वर्कशॉप

गोरखपुर (हि.स.)। जल्दी ही जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। वजह इस समस्या से आमजन को निजात दिलाने के लिए एडीजी जोन व मंडलायुक्त ने कमर कस ली है। अब इन अधिकारियों ने रोडवेज अधिकारियों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है। बुधवार इस बावत उनकी बैठक भी ली। जाम से निजात दिलवाने में संभावित मददगार विभागों के प्रमुखों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार और मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने इस बावत बुधवार को प्रयास शुरू किया। आयुक्त सभागार में अनेक विभागों के प्रमुखों को बुलाया गया था और इस बावत जरूरी सलाह भी ली गयी। इसमें लगभग सभी बिंदुओं पर विचार हुआ। इस दौरान हुई चर्चाओं पर गुरूवार से ही अमल शुरु होगा और विभागवार प्रगति का विवरण अधिकारीद्वय को दिया जायेगा।

फिलहाल, रोडवेज के आरएम को दो टूक शब्दों में कह दिया गया है कि रोजवेज वर्कशाप को राप्ती नगर में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू करें।

इन्हें भी कार्रवाई को किया निर्देशित

– नगर आयुक्त, एडीएम सिटी, एसपी सिटी को प्राईवेट बसो के स्टैंड के लिये स्थान चिन्हित करने का मिला आदेश

– नगर आयुक्त को रेहड़ी एवं पटरी व्यवसाय करने वालो के लिये वेडिग जोन चिन्हित करने को कहा गया।

– आरटीओ परिवहन से शहर में आटो के संचालन को सुव्यवस्थित करने का निर्देश मिला। जनपद मे चलने वाले सभी आटो और ई-रिक्शा पर नंबरिंग कराने को अभियान चलाने का निर्देश।

– सड़को के किनारे अनुपयोगी टेलीफोन खम्भों को हटाएगा दूरसंचार विभाग

– सड़को की सभी लाइट्स को नगर निगम को हैण्ड ओवर करेगा लोक निर्माण विभाग।

डॉ.आमोदकांत/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular