Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर महोत्सव का शानदार आगाज, हर रोज सजेगी सुरों की महफिल

गोरखपुर महोत्सव का शानदार आगाज, हर रोज सजेगी सुरों की महफिल

गोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया है। यह महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक चलने वाला है। समापन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

हर बार की तरह इस बार भी महोत्सव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। ठंड से बचाव के लिए महोत्सव स्थल पर जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही चिकित्सकों की टीम और इलाज के जरूरी संसाधन की व्यवस्था भी शुरु है। सफाई की व्यवस्था नगर निगम और पंचायतीराज विभाग को सौंपी गई है।

महोत्सव के दौरान रोजाना शाम को बॉलीवुड नाइट तो 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट का भी आयोजन होगा। पहले दिन मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। दूसरे दिन बॉलीवुड नाइट असित त्रिपाठी और फिर भोजपुरी नाइट पद्मश्री मालिनी अवस्थी के नाम रहेगी। आखिरी दिन सोनू निगम अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular