गोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर के कमिश्नर जयंत नार्लीकर का उनके मूल कैडर असम में तबादले के बाद 2004 बैच के आईएएस रवि कुमार एनजी ने शनिवार को मण्डलायुक्त का पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर हमारे लिये नया नहीं है। वर्ष 2012 से 2014 तक यहां का जिलाधिकारी रह चुके हैं। गोरखपुर जनपद सहित आसपास के जनपदों की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मंडल वासियों का बचाव एवं शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी विशेष प्राथमिकता होगी। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का समाधान त्वरित गति के साथ निष्पक्षता से बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा।
