Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : भाजपा से साधना सिंह ने पर्चा दाखिल कर कहा, कोई...

गोरखपुर : भाजपा से साधना सिंह ने पर्चा दाखिल कर कहा, कोई चुनौती नहीं

गोरखपुर (हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी साधना सिंह ने शनिवार को 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह ने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह विकास करने के लिए आई हैं। विकास करेंगी। पिछले कार्यकाल के दौरान शेष रह गए कार्यों को पूरा किया जाएगा। चुनौतियों से लड़ना हमारी आदत है। जो चुनौती आएगी उसका मजबूती से सामना किया जाएगा। मेरी जीत सुनिश्चित है। जनता से किये गए वादे पूरा किया जाएगा। जिले के हर क्षेत्र का विकास होगा। सबको साथ लेकर हम विकास की राह पर चलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular