Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : बहन के घर जा रहे भाई की सड़क हादसे...

गोरखपुर : बहन के घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

गोरखपुर (हि.स.)। बहन के यहां जा रहे मोटर साइकिल सवार भाई की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी है। 
झंगहा थाना क्षेत्र के सुरहरी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय प्रमोद विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करता था। इसी से उनके परिवार का भरण पोषण होता है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को वह मोटर साइकिल से अपनी बहन उर्मिला के घर रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद जा रहे थे। अभी वह खोरमा कन्हौली गांव स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास ही पहुंचा था कि एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कारपेंटर को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारपेंटर की जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 
जानकारी पर छोटा भाई और रिश्तेदार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से घर में कोहराम मच हुआ है।  
 

RELATED ARTICLES

Most Popular