Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर पुलिस ने रोहतास निदेशकों के घर कुर्की का नोटिस किया चस्पा

गोरखपुर पुलिस ने रोहतास निदेशकों के घर कुर्की का नोटिस किया चस्पा

-अस्पताल संचालक ने गोरखपुर में दर्ज कराई थी एफआईआर 

लखनऊ (हि.स.)। गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को रोहतास कंपनी के निदेशक लखनऊ के हजरतगंज स्थित आवास के बाहर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई और आरोपितों को हाजिर होने के लिए भी कहा है। 

गोरखपुर के शाहपुर थाने में अस्पताल संचालक डॉ. अवनीश राणा और उनकी पत्नी डॉ. सोना घोष ने तीन सितम्बर 2019 को शाहपुर थाने में हजरतगंज निवासी रोहतास प्रोजेक्ट लिमिटेड के एमडी परेश और उनके दो भाई पंकज व पीयूष के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 2012 में इन लोगों ने लखनऊ में जमीन देने का झांसा देकर उनसे 26 लाख रुपये लिए थे, लेकिन जमीन नहीं दिया। रुपये मांगने पर आना-कानी शुरु कर दी है। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो आरोप सही साबित हुआ। कई बार नोटिस देने के बाद भी आरोपित बयान दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद विवेचक मदन मोहन मालवीय मार्ग पर आरोपितों के आवास पर पहुंचे तो सभी फरार मिले। विवेचक के आवेदन पर कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया था। 

गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर हाजिर न होने पर बिल्डर भाइयों की संपत्ति कुर्क कराई जाएगी।  

RELATED ARTICLES

Most Popular