– बैंककर्मी बैंकों में आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखें : रत्नेश सिंह
गोरखपुर (हि.स.)। पुलिस ने सोमवार को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। गोरखनाथ के क्षेत्राधिकारी (अपराध) रत्नेश सिंह ने अपने दलबल के साथ गोरखनाथ सर्किल के विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया।
पुलिस टीम ने बैंकों में आने-जाने वाले उपभक्तों से पूछताछ की। बैंकों में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों की जांच भी हुई। पुलिस ने यह तस्दीक की कि कैमरे चालू हालात में हैं अथवा नहीं। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े अन्य उपकरणों की जांच भी हुई।
बैंककर्मियों को निर्देश
बैंक परिसर में आने वालों से कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने संबंधी जानकारियां साझा करते रहने और उनका पालन करवाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया। लापरवाही न बरतते हुए संदिग्धों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। बिना मास्क किसी भी उपभोक्ता को बैंक परिसर में प्रवेश न देने के निर्देश के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए।
इनकी हुई जांच
– सीसीटीवी कैमरों की
– आपातकालीन अलार्म की
– जमा व निकासी काउंटर पर पहुंच रहे ग्राहकों की
