– खेल निदेशक ने दी इंस्पेक्टर को दी बताई, प्रदेश में खुशी की लहर
– दो सगे भाइयों के नाम है कई विश्व कीर्तिमान
लखनऊ (हि.स.)। गोरखपुर निवासी सीमा सुरक्षा बल के जाबांज इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया ने बुधवार को रायल इनफील्ड 350 सीसी साइड फूटरेस्ट पर खड़े होकर लगातार ग्राउंड में दो घंटे 38 मिनट 23 सेकेंड में 100.9 किमी चलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान रचा। उनके इस उपलब्धि पर उप्र के युवाओं व खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने जाबांज इंस्पेक्टर को बधाई दी।
इससे पूर्व 21 दिसम्बर को इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया के सगे बड़े भाई सीमा सुरक्षा बल के कप्तान अवधेश कुमार ने रायल एनफील्ड 350 सीसी मोटर साइकिल पर लगा 12 फिट 10 इंच के पोल पर खड़े होकर चलती हुई मोटरसाइकिल कि उल्टी दिशा में खड़े होकर लगातार पांच घंटे 26 मिनट तीन सेकेंड लगातार चलाकर 174.1 किलोमीटर दूरी तय करके एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। यह खतरनाक स्टंट आरके बाधवा परेड ग्राउंड छावला नई दिल्ली में हुआ था।
उप्र के खेल निदेशक आरपी सिंह ने दोनों भाइयों को इस कीर्तिमान बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अदम्य साहस का परिचायक है। हमारे देश की सेना में हमारे प्रदेश के जाबांज सिपाही विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। यह पूरे प्रदेश के साथ ही देश के लिए गौरव की बात है।
सीमा सुरक्षा बल की जाबांज टीम ने विजय दिवस पर नये विश्व कीर्तिमान बनाने की श्रृंखला शुरू की थी। 21 दिसंबर को जाबांज टीम के टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटर साइकिल पर लगा 12 फिट 10 इंच के पोल पर खड़े होकर चलती हुई मोटर साइकिल कि उल्टी दिशा में खड़े होकर लगातार पांच घंटे 26 मिनट तीन सेकंड लगातार मोटर साइकिल चलाकर 174.1 किलोमीटर दूरी तय करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। यह खतरनाक स्टंट आर के वाधवा परेड ग्राउंड छावला नई दिल्ली में हुआ।
इसी श्रृंखला में दिनांक 19 दिसंबर को आरक्षक प्रसनजीत एन आर देव ने रचा इतिहास। सीमा सुरक्षा बल की जाबांज मोटरसाइकिल टीम के आरक्षक प्रसनजीत एन आर देव ने रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटरसाइकिल कि फ्यूल टंकी पर खड़े होकर लगातार एक घंटा 40 मिनट 06 सेकंड मोटरसाइकिल चलाकर 59.1 किलोमीटर दूरी तय करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। यह इवेंट टोल प्लाजा नंबर 21 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश पर किया गया।
इंस्पेक्टर टीम कप्तान अवधेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर उप कप्तान विश्वजीत भाटिया आपस में सगे भाई हैं ओर गोरखपुर के रहने वाले हैं। सगे भाईयों ने दिनांक 16 दिसंबर से अभी तक तीन विश्व कीर्तिमान बनाए हैं। टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह के नाम से छह विश्व कीर्तिमान हैं। ऐसा लगता है दोनों भाइयों में विश्व कीर्तिमान बनाने की बरसात करने का इरादा है। इनके पिता बाबू लाल भाटिया भूतपूर्व सैनिक अधिकारी जो ग्राम माठिया चौरीचौरा गोरखपुर के निवासी है।
उपेन्द्र
