गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के व्यापक हितों को ध्यान में रख कर, जहां आवश्यकता पड़े, वहां पर वे पूर्व प्रधान का सहयोग लें। गांव की नियमित साफ-सफाई एवं सैनेटाइजेशन किया जाए। लोगों को मास्क के अनिवार्य उपयोग और दो गज की दूरी का पालन करने के लिए निरन्तर जागरूक व प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने अपील की कि पंचायत प्रतिनिधि बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों से मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जंग में अपनी अहम भूमिका निवर्हन करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि निशुल्क कोविड टीकाकरण कराया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधि बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण के दौरान जीरो वेस्टेज और कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए। सभी जनपदों में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारम्भ हो चुका है, इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य है, गांव में लोगों का पंजीकरण ज्यादा से ज्यादा हो, पंचायत प्रतिनिधि यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा अब निगरानी समितियों की अध्यक्षता भी ग्राम प्रधान करेंगे। इसलिए बैठक कर निगरानी समितियों के सदस्यों यथा एएनएम, आशा कार्यकत्र्री, पूर्व ग्राम प्रधान समेत सभी को साथ लेकर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ डोर-टू-डोर सर्वे कर लक्षणयुक्त और संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग कराएं। उन्हें मेडिकल किट दिलाना सुनिश्चित करें। निगरानी समितियों के सजग प्रयास से हमारे गांव संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। सभी के सामूहिक प्रयासों से हमें गांवों को कोरोना मुक्त गांव बनाना है। संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध लोगों को आवश्यकतानुसार होम आइसोलेशन, क्वारण्टीन सेण्टर अथवा अस्पताल में भेजा जाए।
गोरखपुर : नए ग्राम प्रधान संभालें कोरोना से जंग की संभालें-योगी
RELATED ARTICLES
