Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर: दारोगा ने घर से खींचकर लड़की को अगवा करने की कोशिश...

गोरखपुर: दारोगा ने घर से खींचकर लड़की को अगवा करने की कोशिश की, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ में मंगलवार रात एक घर में घुसकर युवती को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे दरोगा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दरोगा वर्दी की रौब दिखाने का प्रयास किया मगर ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। मौके पर दरोगा अपनी मोबाइल और पिस्टल छोड़कर भाग गया, जिसे सुबह पुलिस बरामद कर ली। किसी पक्ष के अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

नगर पंचायत के वार्ड नं 2 गाहासाड़ के रंजीतवा टोला पर बीती रात 12 बजे के आसपास एक स्कार्पियो पर सवार तीन लोग पहुंचे। वर्दी पहने दरोगा एक व्यक्ति के घर में घुस गया। आरोप है कि घर की युवती को पिस्टल सटाकर गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिवारीजन उठ गए और विरोध करने लगे, जिस पर दरोगा वर्दी का धौंस दिखाकर धमकाने लगा।

ग्रामीणों ने 112 नम्बर पर सूचना दी, जिसपर गीडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। रात में ही पुलिस ने दरोगा को स्कार्पियो सहित पकड़ कर थाने पर बैठा लिया और युवती के पिता व चचेरे भाई को भी बैठा ली है। रात में पुलिस पिस्टल लेने का प्रयास की लेकिन ग्रामीणों के विरोध पर वापस लौट आई। बुधवार को सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने दरोगा के पिस्टल को कब्जे में ले सकी। प्रभारी निरीक्षक गीडा डीडी मिश्रा ने कहा कि दरोगा को थाना पर बैठाया गया है और सिर में चोट लगने के साथ वर्दी भी फट गई है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि दरोगा काफी पहले सहजनवां थाने पर तैनात भी रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular