Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : तीन लापता लड़कियों का पानी भरे गड्ढे से शव हुआ...

गोरखपुर : तीन लापता लड़कियों का पानी भरे गड्ढे से शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस


गोरखपुर । खजनी थाना क्षेत्र के रूद्रपुर गांव में लापता हुई तीन बच्चियों का शव पानी भरे गड्डे से बरामद हुआ है। अशंका जताई जा रही है बच्चियों के फिसलकर गड्डे में गिरने से हादसा हुआ है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरअसल, तीनों बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे से लापता हो गई थीं। लापता बच्चियों की सूचना मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने गंभीरता दिखाते हुए बच्चियों की बरामदगी को लेकर कई थानों की पुलिस टीम को लगाया था। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए गुमशुदा बच्चियों का पता लगाने को लेकर 25 हजार का इनाम भी एसएसपी दिनेश कुमार ने घोषित किया था। यह मामला खजनी थाना के रुद्रपुर गांव का है, जहां खजनी थाना के रुद्रपुर गांव के दुर्गेश की 7 साल की बच्ची शिवानी, वासुदेव की दस साल की बेटी रोशनी और दुर्विजय की 5 साल की बच्ची नैंसी एक साथ ही बुधवार की सुबह 10 बजे गांव के बगीचे में खेलने के लिए गई थीं और वापस दोपहर तक वापस नहीं लौटी।  इस पर घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन बच्चियां नहीं मिली। ऐसे में शाम चार बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसएसपी एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और तलाश की। इस दौरान तीनों का शव एक पानी भरे गड्ढे में उतरता दिखा। पुलिस ने अनहोनी की आशंका पर गांव के आसपास के पोखरों में गोताखोर की मदद से तलाश कराई है, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular