गोरखपुर (हि.स.)। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते सर्दी बढ़ेगी। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान और गिरावट दे जा सकता है। पिछले चार दिनों से कड़क धूप के चलते दिन का तापमान संभल गया, लेकिन सुबह और रात में ठंड बरकार रही। मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को जनपद का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले एक से दो दिनों के भीतर पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होने की संभावना है। पछुआ हवाओं की गति भी बढ़ सकती है। इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिसम्बर माह का औसत न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस है।
कुछ दिनों के तापमान यह रहने के आसार है
दिन न्यूनतम ताप. अधिकतम ताप.
शनिवार 6 23
रविवार 8 22
सोमवार 7 22
मंगलवार 7 22
बुधवार 7 21
गुरुवार 7 21
गोरखपुर : तापमान में होगी अभी और गिरावट बढ़ाएगी ठण्ड
RELATED ARTICLES
