Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : जारी रहेगी गलन, बारिश के भी आसार

गोरखपुर : जारी रहेगी गलन, बारिश के भी आसार

गोरखपुर(हि.स.)। गोरखपुर में कड़ाके की ठण्ड से आमजन बेहाल है। घने कोहरे के चलते लोगों को आवागमन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता शून्य होने के कारण दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन और ऐसे ही मौसम का सामना करना पड़ेगा। 

 मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक गलन बरकरार रहेगी। बादल आंशिक रूप से छाये रहेंगे। 
 बताया कि मंगलवार को पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने पर आगामी कुछ दिनों में हल्की बारिश की भी सम्भावना है। हवा की गति 5 से 15 किमी प्रति घंटे रहने के आसार है।गलन बरकरार रहेगी। जनवरी माह में अब तक कुल सात कोल्ड डे पड़ चुके हैं। शनिवार को लगातार सातवां कोल्ड डे रहा। 
 रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह घने कोहरे के चलते लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान ने थोड़ी उछाल जरूरी मारी, लेकिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इसलिए इसे कोल्ड डे घोषित किया गया। दिन का अधिकतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular