Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर खाद कारखाना : जुलाई तक शुरू हो जाएगा उत्पादन, 90 प्रतिशत...

गोरखपुर खाद कारखाना : जुलाई तक शुरू हो जाएगा उत्पादन, 90 प्रतिशत कार्य पूरा

गोरखपुर (हि.स.)। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाने का लोकार्पण जुलाई, 2020 में होगा। इसके साथ ही यहां नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन होने लगेगा।
एचयूआरएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध दीक्षित ने बताया कि जुलाई तक निर्माण कार्य पूरे करने को कहा है। चिलुवाताल में ड्रेजिंग के काम में भी तेजी लाई गई है। एचयूआरएल में 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जुलाई तक निर्माण पूर्ण कर उत्पादन करने की स्थिति में आ जाएंगे। ड्रेजिंग का काम भी जोरों पर चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि खाद कारखाने का निर्माण फरवरी-मार्च 2021 तय था, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौर में मजदूरों की घर वापसी और लॉकडाउन में मशीनरी का आवागमन प्रभावित होने से कई काम पिछड़ गए। अब सीएम ने जुलाई 2021 की डेडलाइन तय की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular