Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : कुख्यात खान मुबारक के दाहिने हाथ परवेज को एसटीएफ ने...

गोरखपुर : कुख्यात खान मुबारक के दाहिने हाथ परवेज को एसटीएफ ने ठोका

गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के सरहरी बंधे के पास हुई मुठभेड़ में शार्प शूटर परवेज ढेर हो गया है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम था। इसे कुख्यात अपराधी खान मुबारक का दाहिना हाथ माना जाता था। 
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र चुटहा पुल के पास रविवार को हुई मुठभेड़ में अंबेडकर नगर जिले के एक लाख रुपया इनामी परवेज को एसटीएफ के जवानों से मुठभेड़ हुई। इसमें परवेज को गोली लगी और वह ढेर हो गया। कुख्यात अपराधी खान मुबारक का दाहिना हाथ कहा जाने वाला शार्प शूटर परवेज पर हत्या लूट सहित अनेक जघन्य अपराध करने के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ स्थल से पिस्टल और कारतूस बरामद भी बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular