लखनऊ (हि.स.)। गाेरखपुर के एक होटल में पुलिस बर्बरता के कारण एक युवक की मौत को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने निंदनीय बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश को हिंसा में धकेलने वाले इस्तीफा दें।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को दोपहर बाद ट्वीट किया कि गोरखपुर में पुलिस की बर्बरता ने एक युवा व्यापारी की जान ले ली। ये बहुत ही दुखद और निंदनीय है। उप्र की भाजपा सरकार ने एनकाउंटर की जिस हिंसक संस्कृति को जन्म दिया है, ये उसी का दुष्परिणाम है। संलिप्त लोगों पर हत्या का मुक़दमा चले और उप्र को हिंसा में धकेलने वाले इस्तीफ़ा दें।
तीनों दोस्त गोरखपुर घूमने आए थे, तीनों दोस्त रियल-स्टेट का काम करते थे।गोरखपुर पहुंचने के बाद तीनों दोस्त रामगढ़ताल क्षेत्र के होटल कृष्णा पैलेस के 512नंबर रूम में रुके थे। आरोप है कि 12:30 बजे रात्रि में रामगढ़ताल पुलिस चेकिंग के नाम पर दरवाजा खुलवाया। ठहरे हुए दोस्तों में एक प्रदीप ने सिर्फ इतना पूछ लिया कि इतनी रात में कैसी चेकिंग क्या हम आतंकवादी है? इतना सुनते ही पुलिस वाले आपा खो दिए और दो दोस्तों को कमरे से बाहर निकाल प्रदीप को कमरे में बंद करके पीटा। बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
