Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : काजल सिंह की हत्या में शामिल एक लाख का ईनामिया...

गोरखपुर : काजल सिंह की हत्या में शामिल एक लाख का ईनामिया गिरफ्तार

गोरखपुर (हि.स.)। गगहा पुलिस और सर्विस लांस की टीम ने गुरुवार को जगदीशपुर भलुवान निर्माणाधीन अंडर पास से काजल के हत्यारे हरीश को गिरफ्तार कर लिया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हरीश पुत्र इंद्रपाल, निवासी हाशिमपुरा, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह काजल के हत्यारों में शामिल है। पुलिस के मुताबिक इसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक लूट से सम्बंधित 2,550 रुपये नगद बरामद किया गया है।

जगदीशपुर भलुवान में पिता को पिटते देख पुत्री काजल सिंह ने वीडियो बनाना शुरू किया था। इसके बाद विजय व हरीश ने काजल को गोली मार दी थी। काजल को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। बावजूद इसके काजल की स्थिति नाजुक होती गयी और लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ अभियोग दर्ज कर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अभियुक्त जयंती देवी पत्नी सुभाष, निवासी ग्राम जगदीशपुर भलुवान, थाना गगहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन आरोपित हरीश लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। बुधवार यानी पहली सितम्बर को एडीजी जोन अखिल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। परिजनों व ग्रामीणों से बात की। फिर मामले की गम्भीरता को समझा और आरोपितों पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने सर्विलांस, क्राइम ब्रांच तथा गगहा पुलिस को अभियुक्त के गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular