– कानपुर के बर्रा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड में इंस्पेक्टर, तीन एसआई व दो सिपाहियों सहित छह लोग हैं आरोपी
– गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में तैनात थे सभी पुलिसकर्मी, घटना के बाद सभी पुलिसकर्मी चल रहे हैं निलंबित व फरार
– एसआईटी कर रही है पूरे मामले की जांच, सूचना देने वाले का पहचान रखी जायेगा पूरी तरह गोपनीय
– सूचनाकर्ता की सुरक्षा का जिम्मा भी लेगी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस
कानपुर (हि.स.)। कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के प्रकरण में निलंबित और फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी है। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा का जिम्मा कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने लिया है।
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में हुई मौत के मामले में निलंबित व फरार चल रहे सभी पुलिस कर्मियों को पकड़ने के लिए प्रयास और तेज हो गए हैं। शुक्रवार को सभी पुलिस कर्मियों पर इनाम की जो 25-25 हजार की धनराशि घोषित की गई थी। उसे शनिवार को बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपित पुलिस कर्मियों की फोटो भी जारी की गई है। फोटो और इनाम की राशि घोषित करने के साथ ही पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखने और उसकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने लिया है। सभी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा अपराध संख्या 391/21 भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मुकदमे में सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित व फरार चल रहे हैं।
इस सम्बन्ध में उपरोक्त पुलिस कर्मी जो निलम्बित/फरार है के बारे में कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो कानपुर कमिश्नरेट में तैनात आनन्द प्रकाश तिवारी (अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय) मो0- 9454400684 व बृजेश कुमार श्रीवास्तव (अपर पुलिस उपायुक्त, पश्चिम) मो0 9454401074 पर कॉल/व्हाट्सप के द्वारा जानकारी दें सकते हैं।
आरोपी निलंबित व फरार पुलिस कर्मी
1- निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
2- एसआई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही जनपद बलिया
3- उप निरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा जनपद जौनपुर
4- उपनिरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर
5- मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर जनपद गाजीपुर
6- आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
