Tuesday, February 10, 2026
Homeअन्यगोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन दो जुलाई तक, यात्रियों को मिलेगी राहत

गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन दो जुलाई तक, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) स्पेशल ट्रेन का संचालन दो जुलाई तक करेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन 02 जुलाई तक किया जाएगा, जबकि लखनऊ होकर चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 जून तक किया जाएगा। 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 जून तक किया जाएगा।

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 जून तक किया जाएगा। 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 जून तक किया जाएगा। 05005 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 जून तक किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि अलग-अलग तारीखों में कई रूटों पर विभिन्न स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की है कि वे स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण कराकर भीड़ से बचें, ताकि उनकी यात्रा और अधिक सुगम और आरामदायक हो सके।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular