Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यगोरखधाम एक्सप्रेस में 29 जून से यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे...

गोरखधाम एक्सप्रेस में 29 जून से यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे सफर

-पूर्वोत्तर रेलवे की 123 ट्रेनों में कोविड पूर्व की जनरल टिकट व्यवस्था लागू करने की योजना तैयार

लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने करीब 123 एक्सप्रेस ट्रेनों में कोविड के पूर्व की जनरल टिकट व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना तैयार कर ली है। इसी क्रम में 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस में 29 जून, 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में 25 जून से और 12511 राप्ती सागर एक्सप्रेस में 23 जून से जनरल टिकटों पर यात्री सफर कर सकेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने करीब 123 एक्सप्रेस ट्रेनों में कोविड के पूर्व की जनरल टिकट व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना तैयार कर ली है। यात्रियों को गोरखपुर से बनकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में मई के बाद से ही जनरल टिकट की सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। इसी क्रम में 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस में 29 जून,11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में 25 जून से और 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस में 23 जून से जनरल टिकटों पर यात्री सफर कर सकेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जैसे-जैसे जनरल कोचों का आरक्षण समाप्त होता जाएगा, वैसे-वैसे ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा यात्रियों को मिलती जाएगी। ट्रेनों में किराया पूर्व की भांति ही लगेगा। किराए में भी आरक्षण के नाम पर लगने वाले 15 से 30 रुपये की बचत होगी। साधारण बोगियों के लिए भी आरक्षित टिकट बुक कराने के झंझट से यात्रियों को मुक्ति मिलेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular