जौनपुर (हि.स.)। कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र सिपाह मोहल्ला स्थित चकप्यार अलि गोमती नदी में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे 20 वर्षीय युवक का शव पानी में बहते हुए दिखाई दिया, जो नदी में बन रहे फ्लाईओवर की बांस बल्ली में अटका हुआ था। जिस पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उक्त स्थान पर स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची सिपाह पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नाव से शव को नदी से बाहर निकाल कर उसकी पहचान करने में जुटे हुए है। लोगों ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि वह शव कई दिन का है। उक्त शव की शिनाख़्त न होने पर पुलिस द्वारा शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया, ताकी उसकी शिनाख़्त हो सके। और कहाँ से वह शव पानी में बहते हुए आया है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है।
विश्व प्रकाश
