Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोमती नदी में डूबने से हुई किशोर की मौत

गोमती नदी में डूबने से हुई किशोर की मौत

-बुझ गया इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

जौनपुर (हि.स.)। केराकत कोतवाली थाना अंतर्गत कुसरना महादेवा पुरवा के मल्लाटोली निवासी आलोक निषाद (15) पुत्र सुनील निषाद की रविवार सुबह नहाते समय गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई।

रविवार की सुबह आलोक निषाद अपने तीन-चार मित्रों के साथ बलुआ विजयीपुर गोमती नदी घाट के पास नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने से आलोक निषाद डूबने लगा, उसके मित्रों ने समझा कि वह नदी के अन्दर तैर रहा है। परन्तु जब वह करीब 15 मिनट बाद वह नदी से बाहर नहीं आया तो उसके मित्रों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। वहां ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी और नदी में उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी में मिला। तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंदवक पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आलोक अपने चार भाई बहनों में इकलौता चिराग था। जिसके बुझ जाने से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular