Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोमती नगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू

गोमती नगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने 15078 गोमती नगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन गोमती नगर स्टेशन से सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया है। यह ट्रेन अब प्रत्येक सोमवार को चलेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णो ने स्पेशल ट्रेन (05078) के रूप में इस ट्रेन को लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर गत 06 जनवरी को रवाना किया था।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से नियमित रूप से 15078 गोमती नगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी,न्यू बोगाईगांव, गोलपारा टाउन होकर अगले दिन अपराह्न 03:30 बजे 1384 किलोमीटर की दूरी तय करके कामाख्या स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 15077 कामाख्या-गोमती नगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 11 जनवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन कामाख्या स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार शाम 06:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 07:40 बजे गोरखपुर होते हुए देर रात 01:40 बजे गोमती नगर स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ साधारण द्वितीय श्रेणी 04, शनयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06,वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, एलएसएलआरडी के 01 और जनरेटर सह लगेज यान के एक कोच सहित कुल 20 बोगियां लगी रहेंगी। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular