Saturday, April 11, 2026
Homeअन्यगोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की जनरल बोगियों में दस दिसम्बर से...

गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की जनरल बोगियों में दस दिसम्बर से मिलेंगे अनारक्षित टिकट

-जनरल टिकट की सुविधा बहाल होने पर तत्काल सफर के लिए नहीं कराना पड़ेगा आरक्षण

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की जनरल बोगियों में 10 दिसम्बर से यात्रियों को अनारक्षित टिकट (जनरल टिकट) देना शुरू करेगा। इससे यात्रियों को तत्काल सफर करने के लिए जनरल कोच में आरक्षण कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रेलवे प्रशासन गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की जनरल बोगियों में 10 दिसम्बर से आरक्षण की व्यवस्था खत्म करने जा रहा है। इससे यात्री कोरोना काल के पहले की तरह जनरल बोगियों में अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

बताया कि 10 दिसम्बर से गोमती एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस,ऊंचाहार एक्सप्रेस, अयोध्या-

दिल्ली एक्सप्रेस,चंडीगढ़ एक्सप्रेस, वाराणसी शटल सेवा, नौचंदी एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस,लखनऊ-

वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस के जनरल बोगियों में अनारक्षित टिकट देने की तैयारियां कर रहा है। जनरल टिकट की सुविधा पहले की तरह बहाल हो जाने से यात्रियों को तत्काल सफर के लिए आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल अभी इन ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने के लिए आरक्षित टिकट लेना पड़ता है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular