लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन सं. 19716 गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस और 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नए साल में अलग-अलग तारीखों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 19716 गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस में गोमती नगर से 03 से 31 जनवरी तक और 19715 जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस में जयपुर से 02 से 31 तक जनवरी तक द्वितीय शयनयान श्रेणी एक-एक कोच अस्थाई तौर पर लगाएगा। लखनऊ होकर चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 01 से 31 जनवरी तक पनवेल से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच अस्थाई रूप से लगाएगा।
इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेन सं. 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस में उदयपुर से 03 से 31 जनवरी तक और 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में कामाख्या से 06 जनवरी से 03 फरवरी तक थर्ड एसी का एक-एक कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा। लखनऊ होकर चलने वाली 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी सप्ताहिक एक्सप्रेस में 01 से 29 जनवरी तक उदयपुर सिटी से और 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस में न्यू जलपाईगुड़ी से 03 से 31 जनवरी तक थर्ड एसी का एक-एक कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
दीपक
