Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोपाष्टमी पर्व पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित कर गो पूजा की गई

गोपाष्टमी पर्व पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित कर गो पूजा की गई

हरदोई(हि.स.) गोपाष्टमी पर्व पर पशु पालन विभाग के निदेशक डॉ. एस के मालिक के निर्देशानुसार,नगरपालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार एवं अध्यक्ष प्रलक्ष्मी कांत त्रिपाठी ने पालिका द्वारा संचालित गौशाला में तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर गो पूजा की। गायों को चारा,चोकर, गुड़ आदि खिलाया गया।गौशाला में गाय की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।जनमानस को गौशाला, गो ग्राम, गो आधारित अर्थव्यवस्था से अवगत कराया गया।

वरिष्ठ समाज सेवी,अध्यक्ष प्रलक्ष्मी कांत त्रिपाठी ने कहा कि गाय का लुप्त होना वैदिक संस्कृति के लिये अशुभ संकेत हैं। सभी पालतू पशुओ में गौवंश कलयुग में सबसे ज्यादा संकट में हैं। यदि सरकार ने इसके लिए सकारात्मक प्रयास न किए तो गाय पूरी तरह विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये गए।परंतु गाय की दशा सुधारने के प्रयास अभी भी अपर्याप्त हैं।

अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि गाय हमारी वैदिक संस्कृति की पोषक हैं।योगेश्वर श्री कृष्ण ने असीम सेवा करके वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का काम किया था।इसलिये हम सभी का दायित्व बनता है कि गाय की पूजा-अर्चना के साथ उसको बचाने का भी प्रयास करें।

शिव सत्संग मण्डल के केंद्रीय संयोजक अम्बरीष कुमार सक्सेना ने कहा कि गाय की सेवा से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन पूरे मन से गौ-माता की सेवा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की, कि गाय का सम्मान करें और उसे अन्ना न छोड़ें। उनसे दूध लेते हैं तो उनकी सेवा करने का दायित्व भी अपना होता है।

इस अवसर पर सफाई निरीक्षक दीपक कुमार,अनिल कुमार, अजय कुमार,सफाई नायक तस्दीक,कमलेश,पीयूष शुक्ला,मोनू मिश्र समेत अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular