Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा व बहराइच के BSA से आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

गोण्डा व बहराइच के BSA से आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

प्रेरणा पोर्टल पर जरूरी सूचनाएं अपलोड न होने से आयुक्त नाराज

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत मंडलीय टास्क फोर्स की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, शौचालय, नल-जल आपूर्ति, शौचालय व रसोईघर टायलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय तथा मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट आदि के निर्धारित पैरामीटर के सभी अवशेष कार्य शीघ्र पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस सम्बन्ध में मंडल के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे रैपिड सर्वे कराकर आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने आगामी बैठकों में मंडल के सभी जिला पंचायत राज अधिकारी व विद्युत विभाग के मंडलीय अधिकारी को सम्मिलित होने के भी निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने मंडल के सभी जनपदों की ब्लॉक वार मंडलीय बुकलेट तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि वे अपने भ्रमण के दौरान संबंधित कार्यों का निरीक्षण कर सकें। बैठक में उन्होंने खाद्यान्न वितरण व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।

यह भी पढें : बकाएदार को डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर ने भेजा जेल

बैठक में बताया गया कि विद्यालय विकास योजना अन्तर्गत जनपद गोण्डा में 2619 विद्यालयों के सापेक्ष 1824, बलरामपुर में 1840 के सापेक्ष 1790, बहराइच में 2829 के सापेक्ष 2786 एवं श्रावस्ती में 986 के सापेक्ष मात्र 750 विद्यालयों का विकास योजना सम्बन्धी डाटा प्रेरणा पोर्टल पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपलोड किया गया है शेष विद्यालयों का डाटा पोर्टल पर नहीं अपलोड है जिसके सम्बन्ध में आयुक्त ने मंडल के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक दशा में 15 जनवरी 2021 तक डाटा फीडिंग पूर्ण कराये। ऑपरेशन कायाकल्प एक्शन प्लान अन्तर्गत जनपद गोण्डा में विकास खण्ड परसपुर व नगर क्षेत्र एवं जनपद बहराइच में नगर क्षेत्र का प्लान खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर अभी तक अपलोड नहीं किया गया है, जिसके सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा व बहराइच से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा विनय मोहन, संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा, उपनिदेशक महिला कल्याण तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : नकली नोटो का कारोबार करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular