Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडा गोण्डा में साड़ी के फंदे से लटका मिला दो सगी बहनों का...

 गोण्डा में साड़ी के फंदे से लटका मिला दो सगी बहनों का शव

गोण्डा(हि.स.)। छपिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दो सगी बहनों की लाश साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य को एकत्र करते हुए लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी ने बताया कि गांव बासुदेवपुर में छप्पर के नीचे दो सगी बहने रीता (18) और संगीता (17) की लाश साड़ी के फंदे से लटकी मिली है। छप्पर चारों तरफ से खुला हुआ है। परिवार इसी के नीचे किसी तरह से गुजर-बसर कर रहा था। आज जब बेटियों की लाशें फांसी के फंदे से लटकी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर एसपी और स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने आत्महत्या क्यों की है। बेटियों की मौत से अभी गमजदा परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

महेन्द्र/दीपक/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular