Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा में सड़क सुरक्षा अभियान में जमकर चल रहा कार्रवाई का कोड़ा

गोण्डा में सड़क सुरक्षा अभियान में जमकर चल रहा कार्रवाई का कोड़ा

मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यहां परिवहन विभाग की कार्रवाई का कोड़ा जबरदस्त तरीके से चल रहा है। रोजाना दर्जनों वाहन और डग्गामार वाहन जद में आ रहे हैं।
शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत महज दो दिनों में कुल 6 ओवरलोड वाहनों सहित 110 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही हुई।इनमें 2 बसें भी शामिल हैं जो अनधिकृत रूप से संचालित होते पाए जाने पर निरुद्ध की गईं।गलत दिशा ,मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय इस्तेमाल,रोड के किनारे अवैध रूप से पार्क किये गए वाहनों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रुघ्न पाठक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा, यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र,खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

गोण्डा में सड़क सुरक्षा अभियान में जमकर चल रहा कार्रवाई का कोड़ा

RELATED ARTICLES

Most Popular