Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा में एक साथ दो हत्याएं

गोण्डा में एक साथ दो हत्याएं

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो व्यक्तियों की हत्या हो जाने की खबर है। पहली घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चकरौत में हुई, जहां एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई है, जबकि दूसरी घटना छपिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक व्यक्ति अपनी चारपाई पर मृत पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकरौत निवासी बाबूराम (60) बीती रात अपने दरवाजे के सामने सो रहे थे। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गांव के ही उदय प्रकाश उर्फ मुन्ना ने बांका से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने गर्दन ले जाकर गांव में काली मंदिर के पास स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ा दिया था। आरोपी के परिवार में मां समेत सात भाई है। सात भाइयों में से किसी की भी शादी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, चार भाई मानसिक रूप से बीमार हैं। सुरक्षा के लिए उसने रात बुजुर्ग का गला काट कर चढ़ा दिया। पुलिस हिरासत में भी वह जयकारा लगा रहा था।

गोण्डा में एक साथ दो हत्याएं


दूसरी घटना जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मछमरवा गांव में हुई। यहां गांव में छप्पर के नीचे सो रहे राम बरन मौर्य (60) की संदिग्ध मौत हो गई है। उसके गले, हाथ व बाएं कान के पीछे सुई के छेद के बराबर निशान हैं, जिनसे रक्तस्राव हो रहा था। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी जानवर के काटने से उसकी मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर संघर्ष के कोई अन्य निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

गोण्डा में एक साथ दो हत्याएं
RELATED ARTICLES

Most Popular