मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को एआरटीओ बबीता वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने फिटनेस पूरी न होने पर बड़ा एक्शन लेते हुए 109 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। बार – बार चेतावनी के बाद भी फिटनेस प्रक्रिया पूरी न करने और नोटिस की अवहेलना पर यह कार्रवाई की गई है। एआरटीओ की इस कार्रवाई से स्कूलों में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि एआरटीओ की इस कार्रवाई में कई बड़े स्कूलों के वाहन भी आए हैं। एआरटीओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी स्कूली वाहन फिटनेस के अनुरूप नहीं पाया गया तो उसका निलंबन ही निरस् नहीं बल्कि उसके संचालक के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के अतिरिक्त भी लगातार मानीटरिंग की जा रही है।
