Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा : मासूम बालिका का शव मिलने से मचा हड़कम्प, जांच में...

गोण्डा : मासूम बालिका का शव मिलने से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस

गोण्डा (हि.स.)। एक बारह वर्षीय नाबालिग बालिका का सार्वजनिक सुलभ शौचालय में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों द्वारा बालिका की पहचान होने पर परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का बारीकी से छानबीन कर रही है। 

जनपद के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरौरा कस्बा निवासी इश्तियाक कि 12 वर्षीय बेटी इकरा मंगलवार दोपहर शौच के लिए गई थी। मृतका की मां ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। वह घर पर लेटी थी। उसे कुछ पता नहीं चला। जब आसपास के लोगों ने उसे घटना के विषय में बताया तो मौके पर पहुंची। बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतका की मां का कहना है कि बेटी सोने का जेवरात पहने हुए थी। शायद जेवरात के चक्कर में ही बेटी की हत्या कर दी गई। 
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आते हैं उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular