जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में 15 जनवरी से गोण्डा जंक्शन व बहराइच के बीच रेलगाडियों का संचलन शुरू हो जाने की पूरी संभावना है। गुरुवार को पूर्वोत्तर परिमण्डल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने मण्डल रेल प्रबन्धक डा. मोनिका अग्निहोत्री तथा प्रमुख परियोजना निदेशक आरई सुधांशु कृष्ण दुबे, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर ओपी सिंह, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरई पीके सिंह तथा लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर टीआरडी धर्मेन्द्र कुमार यादव की उपस्थिति में 25,000 वोल्ट एसी नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त रेल खण्ड का निरीक्षण किया।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त ने गोण्डा जंक्शन-बहराइच के मध्य 60.118 किलोमीटर खण्ड पर निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से, खण्ड पर निर्धारित मानकों के अनुसार किए गए कार्यों को परखा। उन्होंने निरीक्षण के आरम्भ में गोण्डा-गंगाधाम स्टेशनों के मध्य में एसपी तथा गोण्डा-गंगाधाम के मध्य एलसी इंटरलॉक गेट संख्या 03 को देखा। अधिकारियों ने रेल खण्ड की कार्य प्रणाली के अनुरुप गेटमैन की कार्यशीलता एवं सजगता को भी परखा। इसके पश्चात गंगाधाम स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कक्ष, रिले रूम, आईपीएस रूम का निरीक्षण किया गया। बनगाई-विशेश्वरगंज स्टेशनों के मध्य एस.एस.पी एल.सी नान इंटरलॉक गेट संख्या 13 का निरीक्षण किया तथा रेल खण्ड की कार्य प्रणाली के अनुरुप गेटमैन की सजगता एवं संरक्षा ज्ञान को परखा। अगले चरण में पयागपुर-चिलवरिया स्टेशनों के मध्य कर्व संख्या 9 एवं इंजीनियरिंग गैंग संख्या 67 के कर्मियों की कार्यशीलता एवं सजगता को परखा। बाद में 220 के.वी वोल्ट विद्युत हाईटेंशन लाइन, विद्युतीकृत रेल खण्ड के अनुरूप विकसित हाइट गेज को जॉचा तथा दोनो छोर पर ’अर्थ फाल्ट’ की जॉच की गई।
यह भी पढ़ें : इन नम्बरों पर काल करके प्राप्त करें टीकाकरण की जानकारी
पीआरओ के अनुसार, निरीक्षण के अन्त में बहराइच स्टेशन पहुॅचने पर स्टेशन अधीक्षक कक्ष तथा यार्ड, तथा लाइन टर्न आउट प्वाइंट, स्टेशन के ’न्यूट्रल सेक्शन’ व दोनो छोर पर ’अर्थ फाल्ट’ की जॉच की तथा विद्युतीकृत क्षेत्र के मानकों के अनुरूप स्टेशन वर्किंग प्लान, परिचालनिक प्रबंधन, रेलवे ट्रैक एवं सिगनल अनुरक्षण, रिले रूम, आईपीएस रूम, पावर डिस्ट्रीब्यूशन पैनल तथा यात्री सुविधाओं यथा प्लेटफॉर्म क्लियरेंस, फुटओवर ब्रिज समेत विभिन्न संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर इन्सोलेटेड ओवर लेप, स्वीच फार मेन लाइन आइसोलेटर, आटो टेंशन डिवाइस को देखा। रेल संरक्षा आयुक्त ने नवनिर्मित सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कर्षण वितरण) कार्यालय एवं नवनिर्मित रेलवे आवासों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा बहराइच-गोण्डा रेल खंड पर विद्युत लोकोमोटिव से चालित निरीक्षण स्पेशल ट्रेन द्वारा 80 किमी प्रति घंटे की अनुमेय गति का स्पीड ट्रायल भी किया। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में रेल पथ के विद्युतीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : कोविन पोर्टल पर ऐसे सुधारें नाम, आयु, लिंग आदि सम्बंधी त्रुटियां
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
