Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा-बसपा की प्रबुद्ध समाज की विचार संगोष्ठी 30 को

गोण्डा-बसपा की प्रबुद्ध समाज की विचार संगोष्ठी 30 को

गोण्डा | बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध की समाज विचार संगोष्ठी 30 अगस्त को आयोजित की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया ने दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव का कार्यक्रम मिल गया है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसके लिए बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी जा रही है। सेक्टर प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि प्रबुद्ध समाज के लोगों तक यह जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क के टाउन हॉल में किया जाएगा। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे सम्मेलन को सफल बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular